-रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 11 टीमों ने लिया हिस्सा,
विज्ञापन
विभिन्न विषयों पर बनाई आकर्षक और ज्ञानवर्धक रील
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में सोमवार को रील बनाने की प्रतियोगिता में 11 छात्राओं की टीम ने रचनात्मक सोच, तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। बीएससी भौतिक विज्ञान की छात्राओं खुशी और अनुजा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका ने किया। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष जीवन विज्ञान की वैध्या और सिमरन की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, बीएससी तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान की योगिता और गुंजन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता सैनी, अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर रोजी चोपड़ा और जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. कुसुम रहीं। इस दौरान नम्रता, डॉ. सुमन, निधि और करिश्मा हुड्डा सहित अन्य उपस्थित रहे।