फोटो 49: मुरथल विश्वविद्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री की तैयारियों का जायजा लेते सांसद रमेश कौशि
सोनीपत। दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में मंगलवार को होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम की तैयारियों का सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली ने जायजा लिया।
सांसद ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, वीआईपी के बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग व अन्य सभी इंतजामों का निरीक्षण कर भाजपा पदाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री पदाधिकारियों को अंत्योदय भावना के साथ समाज का उत्थान करने के लिए मूलमंत्र देंगे।
उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाओं की जांच कर दिए जरूरी निर्देश मुरथल विश्वविद्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन को लेकर उपायुक्त ललित सिवाच ने हर प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रकार के प्रबंधों की तैयारियों की पड़ताल के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी निकिता खट्टर, डॉ. मयंक गुप्ता, एसडीएम राकेश संधू, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।