फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर की चपेट में आकर टोलकर्मी की मौत

Mon, 10 Feb 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली-सिंघु बॉर्डर के पास कैंटर की चपेट में आकर टोलकर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जांटी कलां निवासी मनोज ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई सोनू (33) कुंडली-सिंघु बॉर्डर स्थित टोल पर काम करते थे। वह रविवार सुबह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आए कैंटर ने उनके भाई को टक्कर मार दी। इससे उनके भाई सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई को साथी कर्मियों ने दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दो भाइयों में छोटा था युवक, एक बेटे का था पिता

हादसे का शिकार हुआ सोनू दो भाइयों में छोटा है। सोनू शादीशुदा था। उनके पास एक बेटा है। हादसे के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें