फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन चालकों से पुरानी दरों पर ही वसूला जाएगा टोल

Tue, 02 Apr 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व हरियाणा राज्य औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने टोल की दरों में वृद्धि के फैसले को लागू नहीं किया है। ऐसे में वाहन चालकों से अभी पुरानी दरों के आधार पर ही टोल टैक्स वसूला जाएगा।
प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को टोल की दरों में परिवर्तन किया जाता है, लेकिन इस बार टोल की दरें ढाई फीसदी बढ़ाने के लिए पत्र जारी किया था। 31 मार्च को एनएचएआई ने टोल की दरों को न बढ़ाने का एलान किया है। एसएसआईआईडीसी ने भी टोल की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थापित भिगान टोल प्लाजा, राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर स्थापित झरोठी टोल प्लाजा, केजीपी एक्सप्रेस वे स्थित जाखौली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से एनएचएआई की ओर से टोल टैक्स वसूल किया जाता है।
विज्ञापन

केएमपी एक्सप्रेस वे पर गढ़ी बाला और पिपली के पास स्थापित टोल प्लाजा पर एचएसआईआईडीसी की ओर से रोजाना टोल वसूल किया जाता है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई ने भिगान टोल प्लाजा पर नई दरें निर्धारित की थी। 1 अप्रैल से टोल की बढ़ी दरों को लागू किया जाना था, लेकिन 31 मार्च की रात को एनएचएआई ने टोल की दरों को नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। इसके चलते एचएसआईआईडीसी ने भी टोल की दरों को नहीं बढ़ाने की घोषणा की। ऐसे में वाहन चालकों को विभिन्न मार्गों पर स्थापित टोल प्लाजा पर पुरानी दरों के आधार पर टोल देना पड़ेगा।


वर्जन
वाहन चालकों से पुरानी दरों के आधार पर ही टोल वसूल किया जाएगा। टोल की दरों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।-धीरज सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन


वर्जन
केएमपी एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहन चालकों को पुरानी दरों के आधार पर ही टोल देना होगा। टोल की नई दरों को 1 अप्रैल से लागू किया जाना था, लेकिन अभी बढ़ाई गई दरों को लागू करने का फैसला स्थगित किया गया है।-सुरेंद्र सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें