फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कालवा ने भोला को हराकर जीता दंगल

Tue, 02 Apr 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव भटगांव में ग्रामीणों की ओर से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाए। दंगल का खिताबी कुश्ती मुकाबला पहलवान कालवा गुर्जर व भोला कासनी के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में कालवा गुर्जर ने भोला कासनी को पटखनी देकर जीत हासिल की और प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया व विशिष्ट अतिथि सतीश ठेकेदार, अनिल, रणबीर, जिला पार्षद के वाइस चेयरमैन मोनू डागर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए दंगल में प्रथम इनाम 51 हजार रुपये, द्वितीय इनाम 31 हजार रुपये व तृतीय इनाम 21 हजार रुपये रखा गया। दंगल में पहलवानों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाते हुए विपक्षियों को कड़ी टक्कर दी। दंगल का आयोजन सरपंच नीरज, डाॅ. नवीन, जयदेव पहलवान, संदीप दहिया व समस्त गांववासियों के सहयोग से कराया गया था। ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें