फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा तो बैरियर उठाकर फेंके, टोल कर्मियों से हाथापाई

विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास लगे जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे के कुंडली टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर को घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। इसके बाद वाहन चालकों ने दो टोल लाइन ही चलने की बात कहकर साइड में लगे बैरियर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। इस तरह वहां हंगामा होने पर सुरक्षा गार्ड व टोल कर्मी आ गए और वाहन चालकों को शांत करने लगे तो उनके साथ भी वाहन चालकों की हाथापाई होने लगी। वाहन चालकों ने गाजियाबाद से कुंडली की ओर आने वाली सड़क की केवल दो टोल लाइन ही चली होने के कारण जाम लगा होने की बात कहते हुए घंटों तक हंगामा किया। वहां टोल कर्मियों ने व्यवस्था को ठीक करके जाम खुलवाया और वहां से वाहन निकलने पर मामला किसी तरह से शांत हुआ।
विज्ञापन

केजीपी का कुंडली में मुख्य टोल प्लाजा है, जिसमें शनिवार दोपहर को गाजियाबाद से कुंडली की ओर आने वाली सड़क पर केवल दो लाइन चल रही थी। जिससे वहां धीरे-धीरे वाहन बढ़ते चले गए और वहां काफी लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा वाहन चालकों ने जल्दी निकलने के चक्कर में वाहनों को एक-दूसरे के आगे फंसा दिया, जिससे लाइन पूरी तरह से बंद हो गई और वहां लंबा जाम लगना शुरू हो गया। वहां एक किमी तक लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी होने लगी। जिससे कुछ वाहन चालकों ने आगे आकर वाहनों को लाइन में लगाने के लिए लगाए गए बैरियर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए और वहां अव्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहां हंगामा होता देखकर सुरक्षा गार्ड व टोल कर्मी भी पहुंच गए जो वाहन चालकों को समझाने लगे, लेकिन वाहन चालक शांत नहीं हुए। जिसके बाद हंगामा बढ़ता गया और टोल कर्मियों के साथ वाहन चालकों की गाली-गलौच व हाथापाई होने लगी। इस तरह हंगामा बढ़ता देखकर टोल प्लाजा के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए और उनमें किसी तरह बीच बचाव कराया। उसके बाद भी टोल अधिकारियों व वाहन चालकों में नोकझोंक होती रही और लोगों ने टोल पर अव्यवस्था हावी होने का आरोप लगाया। टोल अधिकारियों ने कर्मियों को व्यवस्था बनाने में लगाया, जिससे वाहनों को व्यवस्थित करके आगे निकाला गया और वहां से जाम खुलवाया गया। वहां लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
केजीपी के टोल प्लाजा पर आए दिन लगता है जाम
वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि कुंडली में टोल प्लाजा पर जाम पहली बार नहीं लगा है, बल्कि वहां आए दिन जाम लगा रहता है। जिससे वहां वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है और उनका घंटेभर का समय बर्बाद हो जाता है। वाहन चालकों का आरोप है कि इस जाम के लिए पूरी तरह से अव्यवस्था है। टोल पर सुरक्षा गार्ड व कर्मी जरूर कार्यरत है, लेकिन वह व्यवस्था ठीक नहीं रखते है और वहां अव्यवस्था हावी होने के कारण ही जाम लगने से लोग परेशान होते है। इसके अलावा कई बार वहां टोल बूथ काफी कम चलाए जाते है, जिससे जाम लग जाता है। इसमें सुधार करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

--
टोल प्लाजा पर कई बार शिफ्ट बदलने के कारण लाइन लग जाती है और उससे कुछ परेशानी होती है। टोल पर शनिवार को बिना फास्टैग वाले वाहन ज्यादा आने से परेशानी हो गई थी और वहां कुछ जाम की स्थिति बन गई थी। जिससे वाहन चालक नाराजगी जताने लगे थे। उनकी समस्या का समाधान किया गया और वाहनों को आगे निकाल दिया गया था। कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- संजय, मैनेजर कुंडली टोल प्लाजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें