सोनीपत। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से रविवार को गांव बैंयापुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यज्ञ प्रभारी सुमित्रा ने हवन कराया। समिति की जिला प्रभारी सीमा सरोहा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज व राष्ट्र उत्थान में महिलाओं की सहभागिता को याद किया जाता है।
आज महिलाओं का शिक्षा, खेल, बैंकिंग, सेना, कॉरपोरेट हो या अन्य कोई क्षेत्र हर जगह उल्लेखनीय योगदान है। योग का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं दैनिक जीवन में योग को अपना कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकती है।
परिवार एवं समाज में बेहतर समन्वय बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाने में अधिक सक्षम होगी। इस दौरान मुख्य योग शिक्षक सूरजपाल, रामकिशन, सुधीर, राधा, मनीषा, राहुल, सुमन, धनपति भी उपस्थित रहे।