फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का समय तकनीक और नए विचारों का : डॉ. अनिल

Wed, 22 Apr 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बड़ौता कॉलेज में एआई पर विशेष व्याख्यान के दौरान मौजूद एनसीसी के कैडेट्स। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल ग्रोवर ने की। उन्होंने कहा कि आज का समय तकनीक और नए विचारों का है। अगर छात्र रचनात्मक सोच के साथ नई तकनीक को अपनाएंगे तो आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। मुख्य वक्ता कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. अमित राठी रहे। उन्होंने एआई के बढ़ते इस्तेमाल और इसके फायदे छात्रों को उदाहरण देकर समझाए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एआई के जरिए युवाओं के लिए नौकरी और रिसर्च के नए रास्ते खुलेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) अनिल बड़गुजर ने संभाला। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि अनुशासन के साथ-साथ तकनीक की जानकारी भी जरूरी है, तभी वे देश के काम आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें