फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: आरोपी ने छिपे रहने के लिए वैष्णो देवी धाम में मांगी भीख, सोनीपत आया तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 03:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

धर्मबीर ने बताया कि अमरदीप के अंतरजातीय प्रेम विवाह से बड़ा बेटा मंदीप खुश नहीं था। इसके चलते अक्सर उनमें झगड़ा होता रहता था। 23 मई को सुबह वह पशुबाड़े में गए थे तो पीछे से बड़े बेटे ने अमरदीप, मधु और शिवम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सोनीपत में कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में भाई, बहू व भतीजे का हत्यारोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में छोटे भाई, उसकी पत्नी और तीन माह के मासूम भतीजे की हत्या का आरोपी वारदात को अंजाम देकर कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम भाग गया था। छिपे रहने के लिए भीख मांगी। अब पैसों का इंतजाम करने सोनीपत शहर में आया तो कुंडली थाना प्रभारी देवेंद्र की टीम ने उसे धर दबोचा। बिंदरौली में दिल दहला देने वाले हत्याकांड के आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव बिंदरौली निवासी धर्मबीर ने 23 मई को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह किसान हैं और गांव के नंबरदार हैं। उनके पास दो बेटे बड़े मंदीप व छोटे अमरदीप के साथ तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और छोटे बेटे अमरदीप (28) ने तीन साल पहले गांव भैंसवाल कलां की मधु (25) से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। उनके पास अब तीन माह का बेटा शिवम था।

मंदीप अभी अविवाहित है। अमरदीप के अंतरजातीय प्रेम विवाह से बड़ा बेटा मंदीप खुश नहीं था। इसके चलते अक्सर उनमें झगड़ा होता रहता था। 23 मई को सुबह वह पशुबाड़े में गए थे तो पीछे से बड़े बेटे ने अमरदीप, मधु और शिवम की हत्या कर दी थी। आरोपी ने धारदार हथियार (गंडासी) से हमला कर हत्या की थी। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


बहन के गांव बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकला था आरोपी
हत्या के बाद मंदीप अपनी बहन रेनू के गांव जसौर खेड़ी (झज्जर) में गया था। जहां बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकला था। अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में मानव सूचना एवं संसाधन विभाग की परिवार पहचान पत्र शाखा में कार्यरत था। वहीं मधु सोनीपत नगर निगम में अपना आधार केंद्र चलाती थी। इसके साथ ही वह उच्चतर शिक्षा की पढ़ाई कर रही थी।

अधिकारी के अनुसार
गांव बिंदरौली में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देकर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देकर वैष्णो देवी भागने की बात कबूल की है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गहनता से पूछताछ की जाएगी। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें