फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

Tue, 26 Aug 2014 11:57 PM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव चौलका में मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव मंगलवार सुबह गांव के खेतों में पड़ा मिला।
गौरतलब है कि मरने वाले ने कुछ दिन पहले ही कुछ युवकों को पत्नी से छेड़छाड़ करने से रोका था। इसी रंजिश को अब हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
गांव चौलका निवासी नंदकिशोर (35) पुत्र झिलसे मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। सोमवार को वह घर पर ही था। शाम को वह किसी काम से घर से बाहर गया और रात को वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्यों को सूचना मिली कि नंदकिशोर का शव खेतों में पड़ा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले को लेकर आसपास के लोगों से जांच पड़ताल करने के साथ ही परिवार के सदस्यों से भी बात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

फांसी लगाकर की हत्या
नंदकिशोर के शव के मुआयने के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया नंदकिशोर को फांसी देकर मौत के घाट उतारा गया लगता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात को लेकर कुछ सबूत जुटाए हैं। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है कि सोमवार शाम नंदकिशोर किसके साथ था और कहां था। इसको लेकर कुछ ग्रामीणों से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन

पत्नी से छेड़छाड़ बनी मौत का कारण
नंदकिशोर के भाई धर्मेंद्र के बयान पर पुलिस ने चौलका के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में धर्मेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के ही रवींद्र ने नंदकिशोर की पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। तब से ही नंदकिशोर और रवींद्र के बीच तनातनी चली आ रही थी। यही कारण है कि रवींद्र ने अपना बदला लेने के लिए अपने साथी जयकरण के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें