फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देश को नशामुक्त करने के लिए सड़क पर उतरा ट्रस्ट, शुरू की पदयात्रा

Wed, 21 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सुभाष चौक पर युवाओं को नशे के ​खिलाफ शपथ दिलाते नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्
विज्ञापन
सोनीपत। नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्ट ने देशभर में चलाए जाने वाली सशक्त भारत पदयात्रा की शुरुआत मंगलवार को लघु सचिवालय से की। पदयात्रा के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें जागरूक कर खेलों की ओर ले जाना है। इसकी शुरुआत ट्रस्ट ने सोनीपत से की। पदयात्रा का अगला चरण रोहतक में होगा।
सशक्त भारत पदयात्रा प्रदेश के सभी जिलों से होते हुई देशभर में निकाली जाएगी। पदयात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर स्वामी अनभुतानंद महाराज ने किया। इसका समर्थन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अर्जुन व भीम अवॉर्डी स्वीटी बूरा, पर्वतारोही मीनू कालीरमण ने भी इसमें भाग लिया। ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ. संदीप डांगी, अधिवक्ता तरुण राठी सहित सीआरपीएफ के करीब 25 जवान इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन

ट्रस्ट के पदाधिकारी पांच वर्ष से देशभर में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहे हैं। पदयात्रा निकाल कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही प्रण दिलाया गया कि नशे से दूर रहकर ही समाज व देश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया जा सकता है। जब हम नशे के खिलाफ आवाज उठाने की शुरुआत अपने घर से करेंगे तभी प्रदेश व देश में इस आवाज को बुलंद किया जा सकेगा।
डॉ. संदीप डांगी व अधिवक्ता तरुण राठी ने बताया कि पदयात्रा गोहाना रोड छोटूराम चौक, गोहाना फ्लाईओवर, गीता भवन चौक से होती हुई सुभाष चौक पर पहुंची। यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। रोहतक में होने वाले अगले चरण की पदयात्रा के लिए जल्द तिथि तय की जाएगी।
समाज को नशा मुक्त बनाने में सरकार के साथ समाज की भी सक्रिय सहभागिता जरूरी है। नशा एक सामाजिक बुराई के साथ शरीर के लिए भी हानिकारक है। हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है। हमें एकजुट होकर सशक्त भारत पदयात्रा अभियान के साथ जुड़ना चाहिए। इससे खासकर युवाओं के मन में सकारात्मक संदेश जाता है। इस प्रयास को आगे बढ़ाना चाहिए। -स्वीटी बूरा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अर्जुन व भीम अवॉर्डी
नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता लाना आवश्यक है। इस मुहिम के माध्यम से हम युवाओं को नशे से बचाने में सफल होते हैं, तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। पदयात्रा का लक्ष्य युवाओं व समाज को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशा मुक्त समाज की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ाना है। अभियान युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास है। -मीनू कालीरमण, पर्वतारोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें