फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरुजनों को शिक्षण स्तर सुधारने के दिए टिप्स

Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली की तरफ से टीचर्स व टीचर्स एजुकेटर पर चार दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित एक होटल में 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में गुरुजनों को राजकीय स्कूलों में शिक्षण का स्तर सुधारने के लिए टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ के करीब 100 टीचर एजुकेटर और एफएलएन समन्वयक शामिल हुए।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान की समझ बढ़ाने और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एनसीईआरटी की तरफ से यह प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें मुख्यतः पढ़ने की प्रक्रिया क्या है, लिखना क्या है, संख्या ज्ञान प्रक्रिया व बच्चे मुख्य रूप से बुनियादी स्तर पर कौन सी गलतियां करते हैं, के बारे में बताया गया। इसके अलावा समझाया गया कि इनमें कैसे और किन तकनीक के माध्यम से सुधार किया जा सकता है। इन सभी पर गहनता से से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सोनीपत के एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा है। इसमें सोनीपत के अलावा प्रदेश के कई जिला समन्वयक ने भाग लिया। एनसीईआरटी की तरफ से मुख्य प्रशिक्षकों में मालविका, संध्या, निशा नेगी, जसमीत कौर, पुनीता, डॉ अनुराग रस्तोगी, डॉ जसविंदर सिंह ने उचित शिक्षण विधियां का प्रयोग, अंकों की पहचान, जमा, घटा, गुणा, भाग को दैनिक जीवन से जोड़ना और खेल-खेल में रोचक तरीके से सीखना सहित विभिन्न पहलुओं पर गहनता से चर्चा की गई।
इस मौके पर प्रदेश के एफएलएन कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी और हरियाणा प्रमुख डॉ. प्रमोद कुमार व सहायक निदेशक कुलदीप मेहता ने भी अपने राज्य की पूरी टीम को विभाग की तरफ से चलाए जा रहे रिफ्रेशर कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं को अपडेट करते रहने की हिदायत दी। इस दौरान राजेश वशिष्ठ, सुनील दत्त, मनोज वर्मा, शक्ति शर्मा, डॉ. अविनाश शर्मा, कुसुम मलिक, संजीव कुमार, मनोज लाकड़ा, चरण सिंह, संदीप पचार, विक्रम सिंह, अंजलि, शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें