फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चालक को रूट के मुख्य अड्डे पर रोकनी होगी बस

Mon, 18 Dec 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें व मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों को अब सभी मुख्य अड्डों पर रुकेंगी। इसको लेकर रोडवेज अधिकारियों ने सभी चालकों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि कोई चालक निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग को सोनीपत से खाटूश्याम जाने वाली बस के महेंद्रगढ़ के अटेली बाईपास से ले जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने इस रूट पर चलने वाले चालक-परिचालक को सीधे अटेली बस अड्डे से होते हुए बस का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




सोनीपत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा देते हुए सोनीपत बस अड्डे से खाटू श्याम तक सीधी बस सेवा शुरू की गई है। कुछ दिन पहले रोडवेज अधिकारियों को शिकायत मिली कि बस चालक व परिचालक बस को अटेली बस अड्डे पर न ले जाकर अटेली बाईपास से ही बस को आगे ले जाते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिकारियों ने चालक-परिचालक को निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी रूटों पर बसों को मुख्य अड्डों पर रोका जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
राजस्थान के खाटू श्याम के लिए सोनीपत बस अड्डे तक सीधी बस सेवा उपलब्ध है। कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी कि इस इस रूट पर चलने वाली बस को अटेली बाईपास से लेकर जाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता। सभी चालक-परिचालक को मुख्य बस अड्डे पर बस रोकने के निर्देश दिए हैं। -ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

फोटो 02- सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें व मौजूद यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें