सोनीपत। जम्मू तवी और श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। उत्तर रेलवे की ओर से संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और मूरी एक्सप्रेस के संशोधित टाइम टेबल की जानकारी जारी की गई है।
संबंधित स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के नए समय 17 और 18 अक्तूबर से प्रभावी होंगे। सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों से इन ट्रेनों से आवाजाही करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले नया समय जांचने की सलाह दी गई है।
डॉ. आंबेडकरनगर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) 18 अक्तूबर से जम्मू तवी स्टेशन पर 15 मिनट पहले पहुंचेगी। पहले ट्रेन दोपहर 2:30 बजे आकर रवाना होने का समय 2:35 बजे बदलकर यह दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे रवाना होगी।
पुणे जंक्शन से जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस (11077) के समय में भी बदलाव किया गया है। 18 से ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। इसका आगमन समय सुबह 9:45 बजे था।
संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) 17 से यह ट्रेन हीरानगर दोपहर 1:28 बजे और विजयपुर दोपहर 1:46 बजे पहुंचेगी। पहले इसका हीरानगर पर आगमन 2:05 और विजयपुर जम्मू पर दोपहर 2:20 बजे था। टाटानगर से जम्मू तवी जाने वाली मूरी एक्सप्रेस (18101) का समय भी बदला गया है।