फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वॉलीबॉल में टीकाराम कन्या महाविद्यालय द्वितीय

Fri, 07 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 03: टीकाराम कन्या डिग्री कालेज की वॉलीबाॅल टीम के साथ कालेज की प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक
विज्ञापन
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम दूसरे स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्य गीता ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया की यह प्रतियोगिता 30-31 अक्तूबर को रोहतक के महारानी किशोरी कॉलेज में आयोजित की गई थी। टीम ने क्वार्टर फाइनल में केएल मेहता कॉलेज फरीदाबाद को 9-34 से हराया, सेमीफाइनल में पंडित नेकीराम कॉलेज, रोहतक को 12-35 से हराकर फाइनल में महारानी किशोरी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ. अल्का सविता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी छात्राओं हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें