फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार सवार तीन युवकों पर सरिये से हमला

Sun, 17 Mar 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बाइक सवार युवकों ने कार सवार लोगों पर सरिये से हमला कर दिया। हमले में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों ने सरियों से उनकी कार भी तोड़ दी। घायल ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। शिकायत में गांव सरदाना निवासी राजबीर ने बताया कि वह कार में अपने दोस्त बंटी व धर्मबीर के साथ सामान लेने गन्नौर गए थे। वापस गांव लौटते समय रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। वह बचाव करते हुए अपनी कार लेकर खेड़ी गुज्जर गांव पहुंचे तो युवकों ने बाइक कार के आगे अड़ा दी। युवकों ने सरिए से उन पर हमला किया और कार के शीशे तोड़ दिए। लोगों को आता देख युवक उन्हें धमकी देकर मौके से भाग गए। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी अमित व सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें