फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ज्वेलर्स के शोरूम में घुसे तीन युवक; तिजोरी के पास पहुंचे, व्यापारी ने बाहर आवाज लगाई तो डर कर भागे

Tue, 12 Sep 2023 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत के गोहाना के उत्तम नगर निवासी अनिल जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में केरत्न ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। शाम करीब 4 बजे उनके बेटे ऋषभ जैन दुकान पर हुए थे और 3 महिलाएं दुकान पर खरीदारी कर रही थीं। अचानक से बाइक पर तीन लोग आए।
विज्ञापन
शोरूम के काउंटर से कूदकर भागता बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत की पुरानी अनाज मंडी में बाइक पर आए तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर केरत्न ज्वेलर्स के शोरूम में लूट की कोशिश की। आरोपी मुंह को कपड़े से ढके हुए थे। शोरूम में घुसते हुए वह तिजोरी के पास पहुंचे, तभी व्यापारी ने बाहर से आवाज लगाई तो आरोपी भाग गए। इससे लूट होने से बच गई। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने व्यवसायी के बयान दर्ज पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गोहाना के उत्तम नगर निवासी अनिल जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में केरत्न ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। शाम करीब 4 बजे उनके बेटे ऋषभ जैन दुकान पर हुए थे और 3 महिलाएं दुकान पर खरीदारी कर रही थीं। अचानक से बाइक पर तीन लोग आए। एक दुकान के बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो शोरूम के अंदर आए। एक आरोपी ने मास्क लगाया हुआ था, जबकि दूसरे ने टोपी पहनी हुई थी और मुंह पर रुमाल बांध रखा था।

आरोपियों ने ऋषभ को सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। उसने कहा कि हम सोने का नहीं, डायमंड का काम करते हैं। एक आरोपी बोला चलो डायमंड की अंगूठी दिखाओ। इसी बीच एक आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पिस्तौल निकाली और रिषभ व महिलाओं को चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन


एक आरोपी काउंटर से कूदकर तिजोरी खोलने लगा। अनिल जैन शोरूम पर पहुंच गए। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो बदमाशों के हाथ में पिस्तौल नजर आई और वे शोर मचाते हुए वापस चले गए। यह देखकर दोनों आरोपी तुरंत शोरूम से बाहर गए और बाइक पर सवार होकर भाग गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में बाइक का नंबर भी दर्ज हो गया है।

जांच अधिकारी के अनुसार
पुरानी अनाज मंडी में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की है। बाइक के नंबर दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर नीरज कुमार, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें