फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान में घुसकर तीन युवकों ने हथियार के बल पर लूटे 2500 रुपये

Sat, 25 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सिलाना-फरमाना मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास स्थित परचून की दुकान से बाइक सवार हथियारबंद युवक नकदी लूट कर फरार हो गए। दुकान संचालक की शिकायत पर फरमाणा चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिलाना निवासी अमन का कहना है कि उन्होंने सिलाना-फरमाना मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास परचून की दुकान की हुई है। शाम को वह अपनी दुकान से घर पर खाना खाने के लिए आ गए थे। इस दौरान उनका बेटा मयंक दुकान पर बैठा हुआ था। कुछ ही देर बाद मयंक दुकान से घर पर पहुंचा और उसने बताया कि दुकान पर बाइक सवार तीन युवकों ने आकर हथियार के बल पर लूट को अंजाम दिया है। मयंक ने बताया कि बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पहले उन्हें सिगरेट देने को कहा, जब वह उन्हें सिगरेट देने लगा तो इसी बीच एक युवक ने दुकान के गल्ले को उठा लिया। उसने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो एक युवक ने तलवार निकाल ली, जबकि दूसरे ने पिस्तौल दिखाई। इसके बाद दुकान से 2500 नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें