फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गली के कुत्तों ने युवक का काटा, मौत

Sat, 25 Feb 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। रेलवे कॉलोनी में चमत्कारी आश्रम के पास इंटरनेट ठीक कर रहे उत्तम कॉलोनी निवासी अमित को कुत्तों ने काट लिया। गंभीर रूप से घायल अमित को उपचार के लिए बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी अमित (38) इंटरनेट की नेटवर्किंग का काम करता है। शुक्रवार को इंटरनेट की लाइन ठीक करने के लिए रेलवे कॉलोनी गया हुआ था। इस दौरान कई आवारा कुतों ने उसे काट लिया। जिसके बाद उसके सहकर्मी उसे बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में ले गए। उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। अमित के दो बच्चे हैं। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था, इसीलिए मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें