फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूपी रोडवेज की तीन बसें वाया सोनीपत होकर रोहतक तक चलाईं

Thu, 18 Dec 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों का परिचालन वाया सोनीपत होकर रोहतक के लिए शुरू किया गया है। यूपी के बागपत जिले के बड़ौत डिपो से रोजाना तीन बसें रोहतक तक चलेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सोनीपत से रोहतक रूट पर सरकारी बसों की कमी है। इस पर सहकारी परिवहन समिति की बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने के लिए इस रूट के यात्री कई बार मांग कर चुके हैं। उसके बाद भी सोनीपत डिपो से छह रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन बड़ौत से रोहतक तक शुरू किया गया है। अब इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोहतक जाते समय पांच मिनट रूककर चलेंगी बसें
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसें रोहतक जाते समय सोनीपत बस अड्डे पर 5-5 मिनट रुका करेंगी। पहली बस सुबह 9:20 से 9:25 तक सोनीपत बस अड्डे पर रुकेगी। उसके बाद दूसरी बस सुबह 10:10 से 10:15 तक तक व तीसरी बस सुबह 11:25 से 11:30 बजे तक रुककर सोनीपत से रोहतक के लिए चलेंगी।
बड़ौत जाते समय 10 मिनट का रहेगा ठहराव
वापसी में रोहतक से बड़ौत जाने वाली यूपी रोडवेज की बसों का ठहराव सोनीपत बस अड्डे पर 10-10 मिनट का रहेगा। पहली बस सोनीपत बस अड्डे पर दोपहर 1:30 से 1:40 बजे तक, दूसरी बस 3 से 3:10 बजे तक, तीसरी बस शाम 4:50 से 5 बजे तक रुककर बड़ौत डिपो के लिए रवाना हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश की तीन रोडवेज बसों का संचालन बड़ौत से रोहतक के लिए किया गया है। साेनीपत बस अड्डे पर बसों के ठहराव के लिए समय सारिणी भी जारी की गई है। सोनीपत से रोहतक व बड़ौत रूट पर जाने वाले यात्रियों को अब बसों की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी। -सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाइजर, सोनीपत रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें