फोटो 09: सोनीपत के गांव घसौली में कूड़ा उठान के लिए खरीदी गई ट्रैक्टर-ट्राली का शुभारंभ करते विध
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने गांव घसौली में करीब 44 लाख रुपये की लागत की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। विधायक ने ग्राम पंचायत की ओर से पांच लाख रुपये से खरीदी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली का उद्घाटन किया। इस ट्रैक्टर-ट्राॅली का उपयोग गांव की सफाई, कूड़ा प्रबंधन और अन्य सार्वजनिक कार्यों में किया जाएगा। इसके बाद विधायक ने 18 लाख रुपये से बनने वाली प्रजापति चौपाल और लगभग 21 लाख रुपये से तालाब के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। तालाब के किनारों पर पगडंडियां, पेड़-पौधे लगाने के साथ बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर सरपंच महेश त्यागी, अनिल, जयभगवान, हैप्पी त्यागी, हरिओम, सोहन आदि मौजूद रहे।