फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 22.53 करोड़ से बनेगा आईसीयू का भवन

Sat, 04 Oct 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के गोहाना के गांव खानपुर कलां ​स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय सरकार के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अंतर्गत गहन चिकित्सा खंड (आईसीयू) के भवन का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से गहन चिकित्सा खंड का शिलान्यास किया।
उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मौजूद रहे। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने शिलान्यास पट्ट से पर्दा उठाकर भवन निर्माण का शिलान्यास किया। बिजेंद्र मलिक ने बताया कि गांव खानपुर कलां में गहन चिकित्सा खंड का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा।
परियोजना के तहत आईसीयू के भवन निर्माण पर 22.53 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गहन चिकित्सा खंड में मरीजों के लिए 50 बेड की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आपातकाल के दौरान मरीजों को उचित इलाज मुहैया करवाया जा सके।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के निदेशक जेएस दुरेजा, एपीएस बतरा, डॉ. श्रवण कौर, भाजपा के जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष जस्सी खुराना, सूरत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें