फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निशानेबाजी में तीन खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के निशान
विज्ञापन
सोनीपत। निशानेबाजी प्रतियोगिता के तीन स्वर्ण पदक विजेता एनसीसी कैडेट्स का खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के रोपड़ में किया गया। प्रताप सिंह विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स जेसिका, ध्रुव व जिज्ञासु ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। विद्यालय की जेसिका व ध्रुव ने 50 मीटर शूटिंग रेंज व जिज्ञासु ने 25 मीटर रेंज में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता जेसिका व ध्रुव का चयन अब अंतर निदेशालय खेल शूटिंग प्रतियोगिता (आईडीएसएससी) शिविर के लिए किया गया है। जिज्ञासु का थल सैनिक शिविर (टीएससी) के लिए चयन किया गया है। एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार व प्रशिक्षक सुखबीर ने एनसीसी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें