फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर हमला करने पर तीन नामजद

Sat, 11 Jul 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना-1 में पारिवारिक विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सरस्वती ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनके जेठ व अन्य ने घर में घुसकर उन पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति कृष्ण और सास के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी हमला कर चुके हैं लेकिन उस समय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पुलिस ने महिला के जेठ समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें