गन्नौर। ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय की देखरेख में संपन्न करवाई गई। गन्नौर खंड की ग्राम पंचायत बांय के वार्ड नंबर-5 से मोनिका, गढ़ी झंझारा के वार्ड नंबर-1 से अंकित, चखेड़ी गुजर के वार्ड नंबर-10 से रीना निर्विरोध पंच चुने गए। इन वार्डों में केवल एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण संबंधित उम्मीदवारों को बिना मतदान विजयी घोषित कर दिया गया। संवाद