फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निकाय चुनाव...मेयर के वोटों की गिनती के लिए 20 और पार्षदों के लिए 15 टेबल लगेंगी

Mon, 11 May 2026 08:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद मतगणना स्टाफ कर्मचारी। स्रोत: सूचना विभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को मतगणना पार्टियों की द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान काउंटिंग सुपरवाइजर एवं काउंटिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रत्येक मतगणना टेबल पर दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है । इनमें काउंटिंग सुपरवाइजर व काउंटिंग असिस्टेंट शामिल रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि मेयर पद की मतगणना के लिए 20 टेबल और पार्षद पदों की मतगणना के लिए 15 टेबल लगाई जाएगी। इसके अलावा एक अलग टेबल वीवीपैट की गणना के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित एआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई जाए। मतगणना का कार्य 13 मई को सुबह 8 बजे से मोहाना स्थित बिट्स काॅलेज में किया जाएगा।
इस दौरान नगराधीश सिमरन, एआरओ सुरेंद्र दून, एआरओ मनीष मलिक, डीआईओ विशाल कुमार, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश भी मौजूद रहे।

लघु सचिवालय में मतगणना स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हाॅल में मतगणना स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 13 मई को मतगणना प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियां एवं दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया गया। सभी स्टाफ को ईवीएम से किस प्रकार गणना करनी है इससे भी अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्टाफ को निर्देश दिए कि वह 13 मई को सुबह 6 बजे मोहाना स्थित बिट्स काॅलेज में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। अपने साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स न लेकर आएं। पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया मतगणना स्टाफ के लिए 12 मई को सुबह 11 बजे भी बिट्स कॉलेज में प्रशिक्षण को आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें