फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में रोज तीन हत्याएं और चार दुष्कर्म हो रहे : हुड्डा

Thu, 18 Jun 2026 09:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मीडिया से संवाद के दौरान विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में रोज 3 हत्याएं और 4 दुष्कर्म हो रहे हैं।
गांव भावड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज रैली की सराहना करते हुए कहा कि पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान युवाओं का मुद्दा उठाना जरूरी है।
विज्ञापन

हुड्डा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई। सरकार से हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, हत्या, फिरौती और गोलीबारी जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के मामलों में हरियाणा पूरे देश में चौथे नंबर पर है।
हरियाणा में 2024 में 1,391 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं जबकि बिहार जैसे बड़े राज्य में मात्र 1,165।
एसवाईएल और नई विधानसभा के मुद्दे पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह सतर्क है। पार्टी का प्रयास है कि किसी भी पात्र मतदाता का वोट न कटे और कोई भी फर्जी वोट सूची में शामिल न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें