फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशे में परिवार के तीन सदस्यों को पीटा

Mon, 27 May 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव खेवड़ा में नशे में युवक ने बुजुर्ग महिला, उनके पुत्र और पुत्रवधू को पीटकर घायल कर दिया। युवक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव खेवड़ा निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को उनके घर में गांव का युवक घुस आया। वह नशे की हालत में था। विरोध करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया। बिजेंद्र का आरोप है कि जब उनकी मां और पत्नी छुड़ाने आई तो आरोपी ने उन्हें भी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें