फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसों में दो युवक सहित तीन की मौत

Tue, 14 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/राई/गोहाना। अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में दो युवकों समेत तीन मौत हो गई। खरखौदा, बहालगढ़ व गोहाना थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खरखौदा में सैदपुर-सोहटी मार्ग पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बाजार के विषनपुर निवासी गंगा रतन ने खरखौदा पुलिस को बताया कि वह फिलहाल गांव कुंडल में किराये पर रहते है। वह दिवाली की रात को अपने बेटे बीरू जांगड़े को साथ लेकर सैदपुर आए थे। जब वह वापस जाने लगे तो बेटा उनसे आगे चल रहा था। उनके सामने एक गाड़ी ने बेटे को टक्कर मार दी। उनके बेटे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सोनीपत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दिवाली के दिन साथी के साथ दूध देने आए युवक की हादसे में मौत हो गई। गांव मेहंदीपुर निवासी दीपक ने थाना बहालगढ़ पुलिस को बताया कि वह दूध डेयरी का काम करते हैं। रविवार को वह बाइक पर दूध आपूर्ति के लिए कुमासपुर स्थित व्हाइट लिली अपार्टमेंट में आए थे। उनके साथ गांव का संदीप भी था। दोनों दूध देने के बाद बाइक पर जा रहे थे। इसी बीच लघुशंका के लिए बाइक रोककर खड़े हो गए। दोनों रोड पार जाने लगे तो कार ने संदीप को टक्कर मार दी। जिससे संदीप की मौत हो गई। बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में गोहाना के गांव महमूदपुर गांव में बाइक की टक्कर से मिस्त्री की मौत हो गई। गोहाना के उत्तम नगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई बिजेंद्र (56) करीब 30 वर्ष से गांव महमूदपुर के अड्डे पर बिजली के सामान को रिपेयर करने की दुकान चलाते थे। 11 नवंबर को वह और उनके भाई सडक़ के किनारे खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने बिजेंद्र को टक्कर मार दी। उनके भाई को रोहतक पीजीआई में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें