फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करंट लगने से विवि के तीन माली झुलसे

Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में तीन माली हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। हादसा पेड़ों की कटाई-छंटाई के वक्त हुआ।
विज्ञापन

गांव बड़ौली निवासी मोहित, जैनपुर निवासी राजेश व हसनपुर निवासी रवि मुरथल स्थित दीनबंधु छाेटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत माली के पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह तीनों कर्मचारी विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ों की कटाई-छंटाई कर रहे थे। अचानक लोहे की सीढ़ी पेड़ों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसके चलते तीनों कर्मचारी करंट लगने से नीचे गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. राहुल आंतिल ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों कर्मचारियों को छुट्टी दे दी।
कर्मचारियों को करंट का झटका लगा था। अस्पताल पहुंचकर मैंने कर्मचारियों का हाल जाना। तीनों कर्मचारियों का स्वास्थ्य ठीक है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है, फिर भी उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। -प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें