फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मूंगफली भूनने के लिए जलाई गई तीन भट्ठियां ध्वस्त, सामान जब्त

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के मुरथल जीटी रोड पर मूंगफली भूनने के लिए जलाई गई भट्ठी ध्वस्त कराते सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
ग्रैप-2 के नियम तोड़ने पर 11 का चालान कर 32 हजार जुर्माना लगाया
विज्ञापन

-बहालगढ़ और सेक्टर-14 में तंदूर जलाने वालों पर कार्रवाई, कचरा जलाने वालों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने शहर में अभियान चलाकर 11 लोगों का चालान कर 32 हजार रुपये जुर्माना लगाया। मुरथल में जीटी रोड पर सड़क किनारे मूंगफली भूनने के लिए जलाई जा रही तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर सामान भी जब्त कर लिया। बहालगढ़ और सेक्टर-14 में तंदूर जलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
निगम की टीम ने मूंगफली भूनने के लिए भट्ठियां जलाने वालों पर 2 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। बहालगढ़ क्षेत्र में तंदूर जलाकर धुआं फैलाने वालों पर निगम ने 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। भट्ठियां जलाने वाले दो लोगों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

-
कचरा जलाते पकड़ा गया फर्नीचर विक्रेता
सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक और पोषण मलिक के नेतृत्व में टीम ने मुरथल रोड पर फर्नीचर विक्रेता को खुले में कचरा जलाते हुए पकड़ा। मौके पर ही पांच हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन


वर्जन
अपील है कि खुले में कचरा न जलाएं और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
- सुंदर मलिक, सफाई निरीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें