गोहाना। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थियों के लिए मुख्यालय की तरफ से तीन मशीनों की खरीद की जाएगी। इन मशीनों में टोटल सर्वे मशीन, इलेक्ट्रॉनिक थ्यूडो लाइट व सेमी वेल्डिंग मशीन शामिल हैं। मशीन उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थियों को अभ्यास करने में फायदा मिलेगा।
गोहाना के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने मुख्यालय में 26 लाख रुपये की लागत से टोटल सर्वे मशीन, इलेक्ट्रॉनिक थ्यूडो लाइट व सेमी वेल्डिंग मशीन खरीदने की मांग भेजी थी। मुख्यालय की तरफ से इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। मुख्यालय की तरफ से पत्र जारी किया गया है, इसमें मशीनें जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई है। अधिकारियों के अनुसार नई मशीन आने के बाद विद्यार्थियों को डम्मी अभ्यास कराया जाएगा। इससे विद्यार्थी प्रशिक्षित होंगे। सेमी वेल्डिंग मशीन उपलब्ध होने के बाद हर विद्यार्थी को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे आईटीआई का खर्च कम होगा और विद्यार्थियों को अभ्यास करने का समय भी अधिक मिल सकेगा। वेल्डर ट्रेड के विद्यार्थी प्रशिक्षित होकर बेहतर नौकरी ले सकेंगे।
वर्जन
आईटीआई की तरफ से 26 लाख रुपये की लागत से तीन मशीनों की खरीदने की मुख्यालय को मांग भेजी थी। अब मुख्यालय की तरफ से इन मशीनों की खरीद कर आईटीआई में भेजी जाएंगी। इसका विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
अजय खोखर, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोहाना