फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूध लेने जा रहे व्यक्ति का मोबाइल छीन ले गया बाइक सवार

Sun, 07 Apr 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में दूध लेने जा रहे व्यक्ति का बाइक सवार ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में तीन हजार रुपये भी बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोपड़ा कॉलोनी निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे। वह जब घर से थोड़ी दूरी पर गए तो एक बाइक सवार अपने मुंह पर रूमाल बांधे हुए आया। बाइक सवार पीड़ित से पहले नाम पूछा फिर अन्य किसी व्यक्ति का नाम लेकर उसका पता पूछने लगा। भूपेंद्र ने बताया कि जब उसने अपनी जेब से मोबाइल निकाला तो बाइक सवार ने मोबाइल छीन लिया और बाइक लेकर भाग गया। मोबाइल के कवर में तीन हजार रुपये रखे हुए थे।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही बाइक सवार की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें