सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली ने अलग-अलग स्थानों से तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। कामी रोड बाईपास से सदर थाना पुलिस ने कार सवार युवक को 13.81 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है। आरोपी गांव ईशापुर खेड़ी फिलहाल प्रेम नगर निवासी देवेंद्र है। वहीं, पुलिस ने पांची जाटान अड्डे से गांव के ही हरिपाल और सचिन को 357 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया।
क्राइम यूनिट टीम मुरथल बाईपास के मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि प्रेम नगर निवासी देवेंद्र हेरोइन बेचता है। वह थोड़ी देर बाद गन्नौर से कामी वाया सोनीपत की तरफ जाएगा। टीम ने वहां नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक कार आती दिखाई। पुलिस ने रोक कर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान देवेंद्र के रूप में दी। टीम ने तलाशी ली तो उसके पास से 13.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम यूनिट कुंडली के उप निरीक्षक सुरेश ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पुरखास रोड स्टेडियम के पास मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक मादक पदार्थ सहित आने वाले हैं। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया। उनके पास से मादक पदार्थ मिला। आरोपी हरिपाल के पास से 200 ग्राम चरस पाई। वहीं, आरोपी सचिन के पास 157 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने उन के खिलाफ गन्नौर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है।