फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 11 Oct 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के मुरथल ​स्थित डीसीआरयूएसटी में वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कुलप
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग की बास्केटबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन योगेश्वर दत्त शिरकत करेंगे। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी दो दिनों में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के बीच बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, क्रिकेट, वॉलीबाॅल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। वार्षिक कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय को 6 हाउस में बांटा गया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने का अवसर मिल सकें।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए चंद्रशेखर आजाद, शिवाजी, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप व भगत सिंह के नाम पर हाउस का नाम रखा गया है। कुलपति ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह खेलों में अवश्य भाग लें। इससे उनके कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा मिलने के साथ टीम भावना जागृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें