फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन शहर कूड़े से अटे, कर्मचारी हड़ताल पर डटे

Thu, 14 May 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में दमकल व सफाई कर्मियों की संयुक्त हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में अपना धरना जारी रखा। शहर में सड़कों व नालों की 70 फीसदी सफाई नहीं हो सकी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं करती है तो वह कार्यालय के गेट पर स्थायी रूप से तालाबंदी करने को तैयार हैं। उनकी मांग पूरी नहीं होने तक वह क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुचारू नहीं होने देंगे। मंच संचालन इकाई सचिव राजा भाई ने किया। इस दौरान फायर के जिला प्रधान राजीव खत्री, जिला सचिव अमित दहिया, वरिष्ठ उपप्रधान विरेंद्र, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, विनोद, यशेंद्र, नवीन, अजीत, सुनील, नीतिन, विजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें