फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना शहर पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक पुराने मामले में दूसरे आरोपी गांव खेड़ी दहिया निवासी साहिल उर्फ पहलवान को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को पुलिस टीम गश्त के दौरान रेलवे रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि गोल मार्केट पुल के पास गली में कमरे के बाहर साहिल शराब बेच रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब सहित मौके पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जलबेडा, अंबाला फिलहाल किरायेदार सेक्टर 12, सोनीपत निवासी साहिल बताया। पुलिस ने साहिल के कब्जे से कुल 3 पेट्टी देशी शराब, 15 इंजेक्शन व 15 एविल वायल बरामद की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें