फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब चार के लिए 28 को होगा मतदान

Thu, 20 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर दो और सचिव पद पर एक ने नामांकन वापस लिए। अब अध्यक्ष पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र सिंह भनवाला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नरेश शर्मा, संदीप सैनी और रिंकू हुड्डा ने बताया कि तीन पदों पर पहले निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

आरओ इंद्र सिंह भनवाला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह, संदीप सैनी व संदीप सनसनवाल ने नामांकन वापस ले लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र मान, कुलदीप शर्मा, प्रदीप कुमार पांचाल व संदीप पूनिया के बीच चुनाव होगा। उपाध्यक्ष पद पर वरुण दत्त अत्री व शुभम जैन ने नामांकन वापस लिए। डाॅ. सुरेंद्र प्रताप चित्रा व अमित सहराया के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद पर आशीष बंसल ने नामांकन वापस लिया। मनजीत लठवाल और हेमंत शर्मा के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव पद पर कमलेश कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक पूनिया और पुस्तकालय इंचार्ज पद पर मनजीत रोहिल्ला पहले निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आरओ भनवाला ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें