फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 50 हजार के इनामी समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :27: सोनीपत एसटीएफ की तरफ से पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग और दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ सोनीपत और रोहतक की टीम ने 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी झज्जर के गांव दुबलधन का रहने वाला मोहित उर्फ गढ़वीर है। इसे वारदात के लिए हथियार ओर कार उपलब्ध कराने के मामले में रोहतक के गांव कबूल निवासी रमन और हरविंद्र उर्फ हैप्पी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एसपी एसटीएफ वसीम अकरम ने बताया कि गोहाना में व्यापारी मातूराम की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। साथ ही रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने 21 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था। अब मामले में एसटीएफ सोनीपत और रोहतक की टीम ने फायरिंग कर भागे मुख्य आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। वह साहिल के माध्यम से भाऊ गैंग से जुड़ा था। उसे पुलिस ने राजस्थान के कोटपूतली से राउंडअप किया। आरोपी वर्ष 2020 को गांव में हुई हत्या के मामले में भी नामजद रहा है। वह मध्य प्रदेश में फरारी काट रहा था। मातूराम की दुकान पर फायरिंग के लिए वह मध्य प्रदेश से ही पहुंचा था। वह भाऊ गैंग के सरगना हिमांशु उर्फ भाऊ के नजदीकी साथी साहिल के संपर्क में आया था। वह गांव में एक और हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके जिसके चलते वह रंगदारी मांगने के मामले में संलिप्त हो गया। उसे गोहाना में रोहतक के गांव कबूलपुर के रमन और हरविंद्र उर्फ हैप्पी ने हथियार व कार उपलब्ध कराई थी। इन्हें भी पकड़ा गया है। इनमें हरविंद्र उर्फ हैप्पी महेंद्रगढ़ में दर्ज पेपर लीक मामले में आरोपी रहा है। जेल में रहकर भी आया है। रमन को अभी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।



फायरिंग करने के दो मुख्य आरोपी हिसार के रहने वाले

एसवी वसीम अकरम ने बताया कि गोहाना में फायरिंग करने वालों में दो अन्य युवक हिसार के खारिया गावं निवासी आशीष और डाटा गांव निवासी प्रवीन थे। अब उनकी गिरफ्तारी को हिसार एसटीएफ के साथ ही रोहतक व सोनीपत एसटीएफ लगी है। इनकी गिरफ्तारी पर भी 50-50 हजार का इनाम है।
विज्ञापन




20 जनवरी को भी फायरिंग करने आए थे आरोपी

आरोपियों ने 21 जनवरी को फायरिंग की थी। फायर करने वाले तीन युवकों के साथ ही मुख्य मास्टर माइंड रोहित छपार भी घटनास्थल पर था। इसके साथ ही पता लगा है कि यह पहले 20 जनवरी को फायरिंग करने आए थे। तब इनके साथ हिसार के गांव नारनौंद का अविनाश व हिमांशू भी थे। उनकी भी मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।


मामले में छह आरोपी पकड़े जा चुके

पुलिस मुठभेड़ के बाद हिसार के गांव बालसमंद के साजिद खान, फरीदाबाद के फरीदपुर गांव के सौरभ और झज्जर में गांव जाखौदा के जतिन को गिरफ्तार किया था। साजिद खान हिसार के कुख्यात गैंगस्टर विनोद पानू, जतिन भाऊ गैंग और सौरभ फरीदाबाद के फरीदपुर गांव के रहने वाले गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया गैंग से जुड़ा है। अब तीन अन्य को पकड़ा है।
विज्ञापन

फोटो :27: सोनीपत एसटीएफ की तरफ से पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद

फोटो :27: सोनीपत एसटीएफ की तरफ से पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें