फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर दीपक मान की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना में नारायण आश्रम के पास रजवाहा की पटरी पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अभी खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस जल्द ही उन्हें अन्य मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने 2 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि शाम को सूचना मिली कि गांव हरसाना के खेत में हुई दीपक मान की हत्या के संदिग्ध नारायण आश्रम के पास रजवाहा पर आने वाले हैं। जिस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दी। इसी बीच आरोपियों ने आने के बाद रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें जवाबी फायरिंग में गांव गढ़ी सिसाना निवासी मंजीत उर्फ मटकन, चेतन, ओजस्व घायल हुए थे। ओजस्व मूलरूप से रोहतक के गांव बलंभा का रहने वाला और गांव गढ़ी सिसाना में अपने ननिहाल में रह रहा है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल व कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने उनके चौथे साथी जसबीर को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंजीत उर्फ मटकन, चेतन, ओजस्व का गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को फिलहाल अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें