गन्नौर। गांव पुगथला में युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक के बेहोश होने पर हमलावर उसे खाली प्लाॅट में फेंककर भाग गए। युवक के भाई सुनील ने इसकी शिकायत गन्नौर थाने में दी है।
सुनील ने बताया कि उनकी चमराड़ा मोड पर आटा चक्की है। जिस पर उनके छोटे भाई विपिन रात को सोने के लिए जाते हैं। 4 अक्तूबर को जब वह सैर करने के लिए निकले तो उनके भाई घर के सामने खाली प्लाट में बेसुध पड़े थे। जब उन्होंने अपने भाई विपिन से पूछा तो उसने बताया कि रात में वह दुकान पर सो रहा था तो सागर उर्फ पुजारी आया और उसे शराब पीने के लिए साथ ले गया। वह कश्यप चौपाल के पीछे खाली प्लाॅट में गए तो पहले से ही दीपू और अन्य युवक वहां बैठे थे। कुछ देर बाद सागर, दीपू और अन्य ने बिना किसी बात के उनकी पिटाई कर दी। बेहोशी होने पर वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।