फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से नकदी और मोबाइल लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के बाइपास पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक से मोबाइल व नकदी लूट  के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भैंसवाल खुर्द का नरेंद्र व संदीप तथा माहरा का अमित है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। तमिलनाडू के जिला वृधनगर के गांव इक्का पट्टी के मुरीजी हश्न ने पुलिस को बताया था कि वह अपने ट्रक में माचिस भरकर 7 मई को यूपी के शामली के लिए चला था। उसने बताया था कि वह सोमवार रात को करीब 11 बजे गोहाना बाइपास पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। उसके साथ क्लीनर मणिकम भी था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने ट्रक के आगे बाइक अड़ाने के बाद उन्हें रोककर मारपीट के बाद 2000 रुपये व उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट के आरोपी नरेंद्र, संदीप व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें