गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवीपुरा के सुमित उर्फ चंद्रमोहन व प्रिंस और आदर्श नगर के निवासी चेतराम उर्फ हिटलर हैं। न्यायालय के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। तलाशी के दौरान सुमित से देशी पिस्तौल और कारतूस जबकि प्रिंस और चेतराम से एक-एक देशी पिस्तौल बरामद हुए। तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।