गोहाना के गांव माहरा में आयुष औषधालय का निरीक्षण करते एसडीएम अंकित कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने माहरा स्थित आयुष औषधालय का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने औषधालय में स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, रिकॉर्ड और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस दौरान आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. सुरेश दुग्गल भी मौजूद रहे। उन्होंने औषधालय में उपलब्ध सुविधाओं और विभाग की स्वास्थ्य व योग संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।