फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें क्राइम यूनिट सेक्टर-27 टीम ने झरोठ-खांडा रोड से गांव मोहम्मदाबाद निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट सेक्टर-27 टीम ने सोनीपत-झज्जर रोड से गांव सेरसा निवासी अरमान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने आरोपी गांव निजामपुर फिलहाल गन्नौर निवासी सुमित को जाहरी मोड़ गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। उसके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें