फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर में धान चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ क्राइम यूनिट टीम। स्रोत: पुलिस प्रवक्
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट टीम ने धान चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के बवाना निवासी रितेश उर्फ धर्मू और गांव शेखपुरा निवासी अजय उर्फ सोनू व सन्नी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


24 अक्तूबर 2023 को राजेंद्र सिंह उर्फ लीलू के घर के बाहर खड़ी ट्राली से चोर करीब 2400 क्विंटल धान चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब कार्रवाई करते हुए क्राइम यूनिट गन्नौर मुख्य सिपाही जगप्रीत सिंह ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोनीपत व पानीपत में करीब 12 वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वह चोरी करने के लिए चोरी किए गए छोटा हाथी (टाटा-एस) को इस्तेमाल करते थे।
धान चोरी करने के बाद वह उन्हें अलग-अलग जगहों पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस उनसे रिकवरी करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें