फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत का बदला लेने के लिए की थी सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन काबू

विज्ञापन
जाजी के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईए-2 टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाजी से लापता सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंकने के मामले में सीआईए-2 ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जाजी के रहने वाले रोहित उर्फ छोटू, राहुल उर्फ ढिलू और गांव पबनेरा निवासी प्रवेश हैं। मुख्य आरोपी रोहित के भाई की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। जिसका जिम्मेदार वह सिक्योरिटी गार्ड को मानता था। जिस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरेंद्र का कार में अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शव कैलाना के पास नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव जाजी के संजय ने 12 अगस्त को उसके भाई सुरेंद्र को बंधक बनाकर रखने की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसका भाई मुरथल स्थित कंपनी मेनं सिक्योरिटी गार्ड था। वह 11 अगस्त को ड्यूटी के लिए गया था। जिसके बाद से वह लापता हो गया। उसकी चप्पल गांव से आधा किलोमीटर दूर मिली थी। बाद में खरखौदा के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिला था। उसके हाथ व मुंह रस्सी से बंधे थे। जिसके शव की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई थी। परिजनों के कहने पर एसपी ने जांच सीआईए-2 को सौंप दी थी। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर शक जताया था। जिस पर सीआईए-2 प्रभारी विवेक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एएसआई धर्मबीर की टीम ने गांव के ही रोहित उर्फ छोटू, राहुल उर्फ ढिल्लू और रोहित के दोस्त पबनेरा निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित ने कुबूल किया है कि उसने भाई की मौत का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी पक्ष के साथ हुआ था सुरेंद्र का झगड़ा
मृत सुरेंद्र के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव के देवेंद्र के परिवार के साथ उनका छह माह से झगड़ा चल रहा था। देवेंद्र के बेटे रोहित और रवि ने सुरेंद्र के परिवार के बारे में कोई टिप्पणी कर दी थी, जिस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें रवि को चोट लगी थी। बाद में पंचायती स्तर पर समझौता हो गया था। इस मामले में झगड़े के एक माह बाद रवि की संदिग्ध अवस्था मौत हो गई थी। रोहित सुरेंद्र व उसके परिवार को अपने भाई की मौत के लिए जिम्मेदार मानता था। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना की रात को रोहित अपने साथी राहुल और प्रवेश के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए जाने लगा तो उसे सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र आता दिखाई दिया, जिस पर उसने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। वह उसका अपनी कार में अपहरण कर ले गए। उसके साथ कार में मारपीट की गई। उसकी गर्दन पर लातों से हमला किया गया। साथ ही बाद में गला दबाकर मारने के बाद उसका मुंह, हाथ बांधकर उसे कैलाना गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंक दिया था। उन्हें लगता था कि शव किसी को मिल नहीं पाएगा और वह सजा से बच जाएंगे।
पूछताछ की जा रही है
जाजी के सुरेंद्र हत्याकांड में जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रोहित ने रंजिश में हत्या करने की बात कुबूल की है। तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विवेक, प्रभारी, सीआईए-2, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें