फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तेवड़ी में आठ माह पहले उधार दिए पैसे मांगना सब्जी विक्रेता को महंगा पड़ गया। रुपये वापस मांगने पर युवक ने सब्जी विक्रेता पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने युवक व उसके साथियों के खिलाफ खुबडू झाल चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव तेवड़ी निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत में सब्जी बेचता है। उसने गांव के ही साहिल को आठ महीने पहले 25 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी साहिल ने उसके रुपये वापस नहीं लौटाए तो उसने साहिल को मोबाइल पर मैसेज भेजकर रुपये मांगे। जिसके बाद साहिल ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज किया। आरोप है कि 14 अगस्त को वह घर पर सो रहा था। उस दौरान सचिन अपने साथी सांदल कलां निवासी बॉबी व एक अन्य के साथ उसके घर के बाहर आया और गाली गलौज करते हुए उस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली चलाने के बाद वह मौके से भाग गए। गली में सफाई करते हुए गोली के दो खोल भी मिले। खुबडू झाल चौकी इंचार्ज एएसआई मंजीत ने बताया कि सचिन की शिकायत पर साहिल, बॉबी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें