फोटो 19: सोनीपत के सांदल खुर्द में जमीनी विवाद के चलते सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना। स्र
गन्नौर। गांव सांदल खुर्द में जमीन के विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बड़ी थाना में दी शिकायत में सांदल खुर्द निवासी अजमेर ने बताया कि वह खेती करते हैं। पिता ने जमीन सभी भाइयों में बांट दी है जबकि ढाई एकड़ जमीन अपने पास रखी हुई है। इस पर सरसों की फसल बोई गई है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी भाई कुलदीप, कर्म सिंह से कहासुनी हो गई। डायल 112 पर सूचना दी गई। जब वह अपने परिवार के पास जाने लगे तो कुलदीप, कर्म सिंह, शमशेर, नीरज व दीपक ने रास्ता रोककर उन पर और उनके बेटे प्रमीत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर घरवालों ने आकर छुड़ाया।
आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने दोबारा मिलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि मारपीट की पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त सभी हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।