फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेत में आकर फायर कर किसान को दी धमकी

Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहणा में रंजिश में गोली चलाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्रामीण पर फायर करने का आरोप लगाकर खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता आरोपी के भाइयों की जमीन को बटाई पर लेकर खेती करता है। इससे वह रंजिश रखता है।
विज्ञापन

गांव रोहणा निवासी राजेश ने बताया कि वह तीन वर्ष से कृष्ण व जयकरण की जमीन पट्टे पर लेकर खेती कर रहे हैं। इसके कारण जयकरण व कृष्ण का भाई ज्ञान सिंह उनसे रंजिश रखता है। आरोपी पहले भी कई बार उन्हें धमकी दे चुका था, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को जब वह खेत में गेहूं की फसल काट रहा था तो ज्ञान सिंह अपनी कार से वहां पर पहुंचा और पिस्तौल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा भी मौके पर आ गया। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें